Jaruri Baaten

कपूर के चमत्कारिक टोटके । kapoor

नमस्कार दोस्तों आपका स्वागत है कपूर मोम की तरह एक पदार्थ होता है जो बहुत तेजी से उड़ जाता है। यह प्राकृतिक और वनस्पति पदार्थ होता है इसे हमने अक्सर आरती की थाली में आरती करते वक्त जलाते हुए देखा होगा। इससे वातावरण में सुगंध फैल जाती है जिससे मन और मस्तिष्क को शांति मिलती है।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस कपूर के बहुत सारे औषधीय गुण हैं साथ ही इसके ऐसे भी कुछ प्रयोग हैं जो आपकी जिंदगी बदल सकते हैं। आपको बड़ी उपलब्धियां दे सकते हैं। अगर आप सही तरीके से इसके प्रयोग को करते हैं तो बहुत सारे कष्टों से आपको छुटकारा मिल जाता है।
जैसा कि हम पहले लॉन्ग तहत उसके चमत्कारी प्रयोग वाली वीडियो में बता चुके हैं की जितनी भी तेज गंद वाली या तेज स्वाद वाली वस्तुएं होती हैं उनके अपने तांत्रिक प्रयोग होते हैं। इसी श्रंखला में आज हम कपूर के बारे में जानकारी देंगे। सबसे पहले कपूर के औषधीय गुणों के बारे बात करेंगे फिर इसका पौधा घर में लगने के फायदे समझेंगे। और अंत में इसके कुछ चमत्कारी टोटके जानेंगे।

सबसे पहले यह समझते हैं कि कपूर कितने तरह के होते हैं? कपूर मूल रूप से 2 तरह के होते हैं। कृत्रिम कपूर और प्राकृतिक कपूर, कृत्रिम कपूर यानी जिसे सिंथेटिक कपूर कहते हैं। जो लैब में या फैक्ट्री में बनाया जाता है। दूसरा कपूर जो प्राकृतिक कपूर होता है। आयुर्वेद के कई ग्रंथों में पक्व, अपक्व और भीमसेनी तीन तरह के कपूर का जिक्र है। हम जितने भी प्रयोग बताएंगे वह सब भीमसेनी कपूर के प्रयोग होते हैं इस बात का आप खास ध्यान रखें। यह कृत्रिम कपूर की तुलना में भारी होता है। यही कारण है कि यह जल्दी पानी में डूब जाता है। यह जल्दी उड़ता भी नहीं है। kapoor

कपूर और सेहत का बहुत जबरदस्त रिलेशन है। कपूर, खास तौर पर आपकी स्किन के लिए इंटरनल ओर एक्सटर्नल किसी भी तरह की स्किन प्रॉब्लम के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसका एक और साथी है जिसको हम नारियल के नाम से जानते। 75% नारियल का तेल और 25% भीमसेनी कपूर दोनों को मिलाकर हल्का सा गर्म कीजिएगा। थोड़ा-थोड़ा गर्म करते रहेंगे दोनों आपस में एक दूसरे के साथ भूल जाएंगे और फिर किसी शीशी के अंदर बंद करके रख लें। त्वचा से जुड़ी हुई कोई भी समस्या हो फोड़े-फुंसी या पिंपल्स आप इसे स्क्रीन पर लगा सकते हैं। जल गया है तो इसे लगाने पर राहत मिलती है। खांसी जुखाम होने पर बच्चों की पीठ पर और सीने पर से लगाने से काफी हद तक आराम मिलता है यानी विक्स वेपरब का काम करता है।
साथ ही खांसी जुखाम होने पर या गला जाम होने पर कपूर को गर्म पानी में डालकर भाप लेने से भी बहुत आराम मिलता है। इस तेल को लगाने से मच्छर आपको नहीं काटते और अगर आप इस तेल को गर्म करते है एरोमा की तरह तो घर के मच्छर भाग जाते हैं। इस तेल को पाइल्स के मस्सों पर लगाने पर फायदा होता है। साथ ही यील्ड इन्फेक्शन करके एक बीमारी होती है जो पुरुष और महिलाओं को जननांगों में हो जाती है। वहां पर भी इसको लगाने से काफी लाभ होता है। कपूर और सोंठ को बराबर मात्रा में मिलाकर पीसकर मंजन की तरह प्रयोग किया जाए हल्के हाथ से तो दांत के दर्द में आराम मिलता है। मुंह के छाले पड़ने पर भी लगभग 10 ग्राम कपूर और 10 ग्राम मिश्री दोनों को बराबर मात्रा में मिलाकर उस स्थान पर लगाने से लाभ मिलता है।

बढ़ती उम्र के साथ-साथ गठिया व जोड़ों से संबंधित समस्याएं परेशान करने लगती हैं ऐसी स्थिति में कपूर को राई के तेल में मिलाकर मालिश करने से गठिया और जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है। कपूर के और भी बहुत सारे प्रयोग हैं जैसे बिच्छू के काटने पर भी है बहुत काम करता है जिस स्थान पर बिच्छू ने काट लिया है उस स्थान पर तुरंत कपूर पीसकर लगा दीजिए जहर जल्दी उतर जाता है। साथ ही आयुर्वेद में कहा गया है कि कपूर जलाने से दूषित वातावरण स्वच्छ होता है।

केवल कपूर ही नहीं बल्कि उसका पौधा भी बहुत जबरदस्त है। कपूर के पौधे का सबसे बड़ा फायदा यह है कि अगर आपने घर में यह पौधा लगा रखा है तो आप वायरल इन्फेक्शन से आसानी से बीमार नहीं पड़ेंगे। क्योंकि किसी भी तरह के वायरस को मारने में बहुत सहायक होती है। यह बैक्टीरियल डिजीज मैं यह बहुत लाभकारी होता है। आपके घर में यदि कपूर का पौधा है तो सांप, बिच्छू, छिपकली या कौवा जैसा जीव आपको परेशान नहीं करते। अगर आप इस पौधे को अपने घर में लगाते हैं तो घर के वातावरण को शुद्ध रखता है और साथ ही यदि आपके घर में यह पौधा है तो छोटे मोटे टोटके आपपर असर नहीं करते।

दोस्तों जैसे कि सबसे पहला प्रयोग धन का ही होता है
1. धन के लिए किसी पूर्णिमा के दिन चांदी की कटोरी खरीद लाएं और रात के समय इसे अपने बेडरूम में रखे। इस कटोरी में कपूर और लौंग रखकर जलाएं। लगातार 40 दिन तक ऐसा करने से आपका सोया भाग्य जाग जायेगा व मेहनत करने पर लाभ मिलने लगेगा व पैसे की कमी नहीं रहेगी। यदि कही पैसा रुका हुआ है तो भी यह प्रयोग काम करता है। जिस समय आप यह प्रयोग कर रहे हैं। यानी जिस समय आप लौंग और कपूर जला रहे हो उस समय जिस व्यक्ति के पास पैसा फंसा हुआ है उसके बारे में सोचिए और भगवान से प्रार्थना करें कि वह पैसा दे दे। आप पाएंगे कि कुछ ही दिनों में वह व्यक्ति आपको पैसा दे जाएगा।

2. घर में लगातार क्लेश का माहौल बना रहता है और ऐसा लगता है जैसे कोई नकारात्मक ऊर्जा आपके घर में घुसी हुई है। लोगों की आपस में बनती नहीं है और छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा होने लगता है। तो समझिए कि आपके घर को किसी की नजर लग गई है। ऐसी स्थिति में नित्य प्रति शाम के समय एक दीये में थोड़ा सा घी डालिए और उसमें कपूर डालकर जलाकर पूरे घर में घुमाइए। इससे घर की सारी नकारात्मक उर्जा चली जाएगी। और घर के लोगों में प्रेम व्यवहार बढ़ेगा तथा रुपए पैसे की कमी भी दूर होगी।

3. आपको ऐसा लगता है कि मां लक्ष्मी आप से रूठ गई है। भाग्य साथ नहीं रह रहा है पर्याप्त संसाधन आप जुटा नहीं पा रहे हैं। साथ ही आपको स्किन की भी प्रॉब्लम हो गई है। तो यह सारी समस्याएं शुक्र के कारण हो रही हैं। खास तौर पर आपकी जीवन साथी से भी थोड़ी बहुत अनबन रहती है। तो समझ जाइए कि निश्चित ही शुक्र के कारण यह समस्या है। ऐसी स्थिति के लिए आपको दो बूंद कपूर का तेल नहाने के पानी में मिलाकर स्नान करना चाहिए। ऐसा रोज करने से कुछ समय बाद आप को इसका लाभ मिलने लगेगा और धन प्राप्ति के मार्ग खोलने लगेंगे।

4. आपके घर में किसी तरह का कोई वास्तु दोष है या कोई कोना दूषित है। ऐसी स्थिति में आपको समुद्री नमक के साथ कपूर मिलाकर कांच के कटोरे में मतलब कांच के बाउल में उस स्थान पर रख देने से वास्तु दोष में बहुत हद तक कमी होती है।

5. यह प्रयोग उन महिलाओं के लिए है जिनके दांपत्य जीवन में कठिनाई आ रही हैं। जो अपने पति को वश में करना चाहती हैं मतलब जो चाहती हैं कि उनका पति उनकी बात माने और उनके अलावा किसी दूसरी महिला को ना देखें। इसके लिए आपको भीमसेनी कपूर का छोटा टुकड़ा लेकर पति के तकिए के नीचे रख देना है। सुबह उठकर उसके जाने बिना मतलब इसके बारे में किसी को पता न चले। वह टुकड़ा लेकर जला देना है इससे यदि आपके पति पर किसी ने कुछ किया होगा तो वह समाप्त हो जाएगा। आपका पति आपकी बात मानेगा व इससे आपका दांपत्य जीवन भी सुख में रहेगा।

6. आपकी कुंडली में कालसर्प दोष होने के कारण या पित्र दोष होने के कारण आपको असफलताओं का सामना करना पड़ रहा है। तो ऐसी स्थिति में प्रत्येक पूर्णिमा और अमावस्या की रात को दो कपूर के टुकड़े घी में भीगकर जलाने हैं। पहले एक टुकड़ा चलाना है और ॐ रां राहवे नमः का 11 बार जाप करना है। फिर दूसरा टुकड़ा जलाना है और ॐ कें केतवे नमः का 11 बार जाप करना है। यह उपाय करने से धीरे-धीरे आपके जीवन में कालसर्प दोष या पित्र दोष के कारण होने वाली समस्याओं से छुटकारा मिल जाएगा।

7. यह प्रयोग उन लोगों के लिए है जो लाटरी सट्टा आदि का काम करते हैं। शुक्रवार के दिन सुबह-सुबह लाल गुलाब लाकर उसमें एक कपूर का टुकड़ा रखें। शाम को उस कपूर को निकालकर दुर्गा माता के मंदिर में जाकर जलना है और वह फूल दुर्गा माता को अर्पित कर देना है। ऐसा लगातार सात शुक्रवार करने से अचानक धन प्राप्ति के योग बढ़ जाते हैं और सट्टे तथा लॉटरी में जीतने की संभावनाएं भी बढ़ जाती हैं।

8. जिन लोगों का मांगलिक होने के कारण विवाह में विलंब हो रहा है तो उन्हें यह प्रयोग जरूर करना चाहिए। इससे विवाह की संभावनाएं बढ़ जाती है तथा मांगलिक का असर भी कम हो जाता है। इसके लिए आपको 108 साबुत लॉन्ग लेनी है मतलब फल उसके ऊपर लगा हो। और 18 टुकड़े लेने हैं कपूर के, और थोड़े से चावल तकरीबन आधा मट्ठी, साथ ही थोड़ी सी हल्दी लेनी है। इन सब को मिला लीजिए कटोरी में। गाय के गोबर के उपले से व लकड़ियों से अग्नि प्रज्वलित कर लेनी है। ओम दुम दुर्गाय नमः का जाप करते हुए 108 आहुतियां देनी है। उसके बाद मां दुर्गा से अपनी प्रार्थना कहनी है तथा उसके बाद हाथ जोड़ उनसे विनती करनी है कुछ समय बाद आप पाएंगे कि विवाह के लिए रिश्ते आने शुरू हो गए हैं तथा मां दुर्गा की कृपा से विवाह भी संपन्न हो जाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *