aaj ka rshifal

Aaj ka rshifal aur panchang 10-12-22, दैनिक पंचांग और काम की बातें,

aaj ka rashifal in hindi, horoscope today, hindi horoscope (राशिफल) aaj ka rashifal kya ha, aaj ka rashifal, horoscope, rashifal, aaj ka rashifal kumbh, daily rashifal, today’s rashifal, aaj ka rashifal Aaj Ka Rashifal- Get Today’s Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: aries, mesh, taurus, vrishab, gemini, mithun, cancer, karka, leo, simha, virgo, kanya, libra, tula, scorpio, vritchik, sagittarius, dhanus, aquarius, kumbh, pisces, meen, Aaj ka rshifal aur panchang 10-12-22

🕉️ श्री गणेशाय नमः

हर हर महादेव

🌞 ~ वैदिक पंचांग ~ 🌞
दिनांक – 10 दिसम्बर 2022
दिन – शनिवार
विक्रम संवत – 2079
शक संवत -1944
अयन – दक्षिणायन
ऋतु – हेमंत ॠतु
मास – पौष (गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार मार्गशीर्ष)
पक्ष – कृष्ण
तिथि – द्वितीया दोपहर 01:47 तक तृतीया
नक्षत्र – आर्द्रा शाम 05:42 तक तत्पश्चात पुनर्वसु
योग – शुक्ल 11 दिसम्बर प्रातः 04:26 तत्पश्चात ब्रह्म
राहुकाल – सुबह 09:48 से सुबह 11:10 तक
सूर्योदय – 07:06
सूर्यास्त – 17:56
दिशाशूल – पूर्व दिशा में
व्रत पर्व विवरण-
विशेष – द्वितीया को बृहती (छोटा बैगन या कटेहरी) खाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)
ब्रह्म पुराण’ के 118 वें अध्याय में शनिदेव कहते हैं- ‘मेरे दिन अर्थात् शनिवार को जो मनुष्य नियमित रूप से पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उनके सब कार्य सिद्ध होंगे तथा मुझसे उनको कोई पीड़ा नहीं होगी। जो शनिवार को प्रातःकाल उठकर पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उन्हें ग्रहजन्य पीड़ा नहीं होगी।’ (ब्रह्म पुराण’)
शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष का दोनों हाथों से स्पर्श करते हुए ‘ॐ नमः शिवाय।’ का 108 बार जप करने से दुःख, कठिनाई एवं ग्रहदोषों का प्रभाव शांत हो जाता है। (ब्रह्म पुराण’)
हर शनिवार को पीपल की जड़ में जल चढ़ाने और दीपक जलाने से अनेक प्रकार के कष्टों का निवारण होता है ।(पद्म पुराण)
वैदिक पंचांग

Eating meat is a virtue or a sin, मांस खाना पुण्य है या पाप?

5 आयु-आरोग्यवर्धक चीजें एवं 5 आयुनाशक चीजें 🌷
चीजों से आयुष्य और आरोग्य बढ़ता है
संयम : पति – पत्नी हैं फिर भी अलग रहें, थोडा संयम से रहें |
उपवास : १५ दिन में एक उपवास करें |
सूर्यकिरणों का सेवन : रोज सुबह सिर को ढककर शरीर पर कम-से-कम वस्त्र धारण करके ८ मिनट सूर्य की ओर मुख व १० मिनट पीठ करके बैठे | सूर्य से आँखें न लडाये |
प्राणायाम : प्रात:काल ३ से ५ बजे के बीच प्राणायाम करना विशेष लाभकारी है | यह समय प्राणायाम द्वारा प्राणशक्ति, मन:शक्ति, बुद्धिशक्ति विकसित करने हेतु बेजोड़ है |
मंत्रजप :मंत्रजप से आयुष्य, आरोग्य बढ़ता है और भाग्य निखरता है |
5️⃣ कारणों से आयुष्य नष्ट होता है
1️⃣ अति शरीरिक परिश्रम
2️⃣ भय
3️⃣ चिंता
4️⃣ कामविकार का अधिक भोग

🙏🏻 *
🌞 ~ वैदिक पंचांग ~ 🌞

🌷 मणिपुर केन्द्र कैसे विकसित करें 🌷
🌞 सूर्य को अर्घ्य देते समय नाभि में सूर्य का ध्यान कराने से मणिपुर केन्द्र ( ७ केन्द्रों का तीसरा केन्द्र) विकसित होगा। जीवनी शक्ति में लाभ होगा |
🙏🏻 *
🌞 ~ वैदिक पंचांग ~ 🌞

🌷 सफ़ेद दाग का ईलाज 🌷
👉🏻 सबसे पहली बात विरुद्ध आहार छोड़ दो ( सब्जी-रोटी खाये और ऊपर से थोड़ी देर बाद दूध पी लिया, दूध पिया है फिर थोड़ी देर बाद कुछ खा लिया नमक मिर्च वाला ) ….. सफेद दाग हो वे …. एक मुट्ठी काले चने, 125 मिली पानी में डाल दे सुबह 8-9 बजे डाल दे…. उसमे 10 ग्राम त्रिफला चूर्ण डाल दे, 24 घंटे वो पड़ा रहे …ढक के रह दे … 24 घंटे बाद वो छाने जितना खा सके चबाकर के खाये…. सफ़ेद दाग जल्दी मिटेंगें और होमियोपैथीक दवा लें, सफ़ेद दाग होमियोपैथी से जल्दी मिटे है |
🙏🏻 *- यदि आपका धन किसी के पास फंस गया है और वह उसे वापस नहीं कर रहा तो अमावस्या या पूर्णिमा तिथि को सुबह स्नान के बाद, एक ताम्बे के लोटे में जल लेकर उसमें लाल मिर्च के 11 बीज डालकर उगते हुए सूर्यदेव को चढ़ाते हुए प्रार्थना करे की आपके पैसे जल्दी वापस मिल जाये। जल चढ़ाने के पहले उगते हुये सूर्य को देखते हुए इस मंत्र- “ऊँ आदित्याय नमः” का 108 बार जप जरूर करें। कुछ ही दिनों में जिसके पास आपका पैसा है वह स्वयं घर आकर पैसे वापस देगा।
📖 *
🌞 ~ वैदिक पंचांग ~ 🌞
🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻पंचक

27 दिसंबर 2022 मंगलवार को प्रात: 03:31 से 31 दिसंबर 2022, शनिवार को प्रात: 11:47 बजे तक

एकादशी

19 दिसंबर 2022 सोमवार सफला एकादशी
प्रदोष

21 दिसंबर, बुधवार- बुध प्रदोष व्रत.
पूजा मुहूर्त- शाम 05:29 बजे से रात 08:13 बजे तक

दिनांक 10 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आप राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है।

आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं।

शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28

शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82

शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम,

कैसा रहेगा यह वर्ष
स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहेगा। आज आप जितने मेहनत करेंगे, आपको इतना लाभ ना मिलने से आप थोड़ा परेशान रहेंगे। आप अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखें, नहीं तो आपके आपसी रिश्ता में भी दरार पैदा हो सकती है। जीवन साथी आपके रवैये को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। नौकरी के साथ साथ किसी पार्ट टाइम कार्य की योजना बना रहे हैं, तो आपकी इच्छा भी आज पूरी होगी। आपको अपने कुछ कीमती वस्तुओं को संभाल कर रखना होगा, नहीं तो उनके खोने व चोरी होने का भय सता रहा है।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आज आपके साथ कार्यक्षेत्र में अपनी मेहनत का आपको पूरा फल मिलेगा। आपके कुछ नए शत्रु उत्पन्न हो सकते हैं, जिनसे आपको बचना होगा और नौकरी में अधिकारी भी आपसे प्रसन्न रहेंगे। कारोबार की योजना बना रहे लोगों के लिए आज दिन उत्तम रहेगा। आपको ससुराल पक्ष से भी मान सम्मान मिलता दिख रहा है। सामाजिक कार्य में आप पूरी रुचि दिखाएंगे और कुछ कार्य को लेकर आप कुछ प्रदर्शन भी कर सकते हैं।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपको किसी कार्य में जोखिम उठाने से बचना होगा। आपको अपने पुराने सगे संबंधियों का पूरा साथ मिलेगा, लेकिन स्वास्थ्य कुछ नरम गरम रहेगा, जिसके कारण आप अपने कुछ कामों को कल पर टाल सकते हैं। यदि आपका कोई कानूनी संपत्ति संबंधित विवाद चल रहा है, तो उसमें आपको सावधान रहना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको कुछ फालतू खर्च पर रोक लगानी होगी, नहीं तो वह आपके लिए समस्या बन सकते हैं। आपकी अपने कुछ पुराने सगे संबंधियों से मुलाकात होग
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि लेकर आएगा। आपका कोई बड़ा व लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होने से प्रसन्नता बनी रहेगी और आपको लिए परिवार के सदस्य किसी छोटी मोटी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। आपको व्यवसाय संबंधित किसी यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। रोजगार की तलाश में इधर-उधर भटक रहे लोगों को कोई सूचना सुनने को मिल सकती है, जो आपके प्रसन्नता का कारण बनेगी। जल्दबाजी में यदि आपने कोई डिसीजन लिया, तो उसके लिए बाद में आपको पछतावा होगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप किसी से हंसी मजाक में ना पड़े, नहीं तो समस्या आ सकती है। आपके आज लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में आपको बेकार के कामों पर ध्यान नहीं देना है और अपने काम से मतलब रखें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपकी कुछ पुरानी गलतियां अधिकारियों के सामने आ सकती है, जिसके लिए आपको डांट खानी पड़ सकती है। आपको अपने कुछ फालतू खर्चे पर रोक लगानी होगी, नहीं तो आप अपने संचय धन को भी काफी हद तक समाप्त कर देंगे।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज आपको जल्दबाजी में किसी कार्य को करने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में आप अपना काम दूसरे पर ना टालें, नहीं तो कोई बहुत बड़ी गलती हो सकती है, जिसका खामियाजा आप को भुगतना पड़ेगा। व्यापार कर रहे लोगों की डूबी हुई रकम उनको प्राप्त हो सकती है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आपको किसी योजना को आज अपने मित्रो से पूछ कर करनी होगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई प्रसन्नतादायक सूचना मिल सकती है। आपका कोई मित्र आज आपके घर दावत पर आ सकता है, जिससे आपका कुछ धन खर्च भी बढ़ सकता है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन निवेश कर रहे लोगों के लिए उत्तम रहेगा। जो लोग शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड में अपने धन का निवेश करते हैं, उन्हें अच्छा लाभ कमाने का मौका मिलेगा और बिजनेस कर रहे लोगों को एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्त हो सकती है। कारोबार कर रहे लोगों आज अच्छा धन कमा सकते हैं। सामाजिक कार्यों में आज आपका खूब मन लगेगा, क्योंकि आपकी साख चारों ओर फैलेगी। माता पिता से आपको किसी बात पर उलझने से बचना होगा, नहीं तो उन्हें आपकी कोई बात बुरी लग सकती है और आप अपने किसी काम को लेकर परेशान रहेंगे।
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए लाभदायक रहेगा। आप अपने घर किसी पूजा पाठ व धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं, जिसमें परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। आपको परिवार में मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपको सावधान रहने की आवश्यकता है क्योंकि आपको कोई चोट आदि आने की संभावना बनती दिख रही है। आप अपने किसी परिजन से अपने मन की बात पर विचार विमर्श कर सकते हैं, जो आपकी पूरी मदद करेंगे। संतान को घर से दूर नौकरी मिलने से आपको उन्हे जाने से रोकना नहीं है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। आपको अपनी नकारात्मक सोच को अपने ऊपर हावी होने नहीं देना है, नहीं तो आप परिवार में वरिष्ठ सदस्यों से भी अभद्र व्यवहार कर सकते हैं। आपके स्वाभिमान को आज किसी बात पर ठेस पहुंच सकती है, जिससे आप कुछ निराश रहेंगे। किसी बाहरी व्यक्ति से कहासुनी न करें। यदि आपको कोई शारीरिक कष्ट लंबे समय से घेरे हुए हैं, तो आज वह फिर से उसके कष्टों में वृद्धि हो सकती है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन विद्यार्थियों के लिए उत्तम रहेगा। यदि किसी सरकारी नौकरी के लिए परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो आज उन्हें किसी परीक्षा को देने का मौका मिलेगा। आपको किसी संपत्ति संबंधित विवाद में जीत मिल सकती हैं, जिससे आपके संपत्ति में भी इजाफा होगी। आपका पुराने झगड़े व झंझटों से मुक्ति मिलेगी। राजनीति कार्यों में आपको सम्मिलित होने का आपको मौका मिलेगा। आप यदि किसी पार्टनर से कोई सलाह मशवरा करेंगे, तो उनकी सलाह आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी।
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि लेकर आएगा। आपको किसी संपत्ति की प्राप्ति से कोई बड़ा लाभ मिल सकता है। भाग्य में उन्नति होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। कोई शारीरिक कष्ट आपकी समस्या का कारण बनेगा। आपको भ्रम की स्थिति में भी धैर्य बनाए रखना होगा। आपकी निर्णय लेने की क्षमता का आपको लाभ मिलेगा। आप लंबे समय बाद पुराने मित्र से मिलेंगे लेकिन पुराने वाद-विवाद को दोबारा पनपने न दें।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए अनुकूल लाभ दिलाने वाला रहेगा। फिर भी आप अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति आसानी से कर पाएंगे। आप बच्चों के साथ किसी पिकनिक पर जाने की योजना बना सकते हैं, जिसमें छोटे बच्चे मौज मस्ती करते नजर आएंगे। आप जीवनसाथी के साथ कुछ सुकून भरे पल व्यतीत करेंगे। आपको किसी बाहरी व्यक्ति से बहस बाजी में पड़ने से बचना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। नौकरी में कार्यरत लोगों के अधिकारों में वृद्धि होने से उनके ऊपर काम का बहुत अधिक आ सकता है, जिसके बाद वह थोड़ा परेशान रहेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *