Jaruri Baaten

lizard falling on body । शरीर पर छिपकली गिरना

Body के इन Parts पर गिरे Lizard तो हो जाते हैं मालामाल, जानिए बाकी संकेत

नमस्कार दोस्तों छिपकली को हिंदू धर्म में बड़ी मान्यता दी जाती है। जबकि मुस्लिम लोग उससे नफरत करते हैं। महाभारत में जब पांडव युद्ध जीत गए तो उन्होंने यज्ञ करने का निर्णय किया उस यज्ञ में सभी ऋषि मुनि देवी देवता व महापुरुषों को और आम जान को निमंत्रण भेजा गया। उनके दूत निमंत्रण देने के लिए दुर्वासा ऋषि के पास पहुंचे। दुर्वासा ऋषि ने पूछा कि यज्ञ में कौन-कौन आ रहे हैं तो दूध ने बताया कि वहां पर समस्त देवी देवता आ रहे हैं। यह सुनकर दुर्वासा बहुत क्रोधित हुए और उन्होंने निमंत्रण को अस्वीकार कर दिया। उनके आदेश से एक चील ने मरे हुए सांप को ले जाकर खीर के बहुत बड़े कढ़ाई में डाल दिया। यह खीर यज्ञ के बाद सभी को बांटी जानी थी। सांप जहरीला था और इस खीर को खाने से सभी लोगों की मृत्यु होना तय था। ऐसा होते हुए एक छिपकली ने यह सब देख लिया। जब लोग खीर को उतारने के लिए आए तो छिपकली ने उनकी आंखों के सामने खीर में छलांग लगा दी और वह मर गई। लोग छिपकली को बुरा भला कहने लगे। जब खीर फेंकी गई तो उन्हें पता लगा कि उसमें पहले से एक सांप मरा हुआ था। तब से छिपकली को वरदान प्राप्त है की वह मनुष्य के शरीर पर गिर उसे भविष्य का संकेत दे सकती है। उसके द्वारा शरीर पर गिरने या कूदने को शकुन और अपशकुन से जोड़कर देखा जाने लगा है।

मुस्लिम लोग गिरगिट को क्यों मरते हैं ?
मुस्लिम धर्म ग्रन्थ हदीस में यह लिखा है कि जब नवी अब्राहिम को मूर्ति तोड़ने के कारण आग में फेंका गया तो सभी जानवर आग बुझा रहे थे और वहां पर एक सेलमेंडर जो छिपकली की प्रजाति है वह अपने मुंह से फूंक मारकर आग को बढ़ा रहा था। तब से सेलमेंडर को देखते ही मरने का हुक्म अल्लाह ने फर्माय है। तब से मुस्लिम लोगों का मानना है कि छिपकली या गिरगिट को मार देना चाहिए। मुस्लिम बस्तियों में लड़के गुरुवार यानि जुम्मे के दिन गिरगिट मरने निकलते हैं।

दोस्तों यह तो हो गया कि धर्म ग्रंथों में क्या लिखा है और छिपकली को क्यों श्रेष्ठ या निकृष्ट बताया गया है। अब हम बात कर लेते हैं कि इसके पीछे का लॉजिक क्या है?
ज्यादातर लोग जानते हैं की एक विषय होता है जिसे हम लोग शकुन अपशकुन के नाम से जानते हैं उससे जुड़ी किताबें बाजार में मिलती हैं। कोई भी ऐसी घटना जो हमारे साथ अचानक घटती है वह किसी ना किसी भविष्य का संकेत होती है। जैसे कि सपने में अचानक से कोई अजीब चीज देखना। कोई जानवर अचानक दिखना। किसी महापुरुष के दर्शन होना इत्यादि। इसी श्रृंखिला में छिपकली का आपके ऊपर गिरना भी शकुन अपशकुन में आता है।

शकुन शास्‍त्र के अनुसार, शरीर के किसी भी अंग पर छिपकली के गिरने के शुभ-अशुभ संकेत होते हैं…आइए इसपर विस्तार से बात करते है जो लोगों ने अपने अनुभवों में देखा है।

शरुआत सर से करते है
. छिपकली अगर माथे पर गिरे तो निकट भविष्य में संपत्ति मिलने की संभावना होती है। यह चल और अचल दोनों हो सकती है।
. गर्दन पर छिपकली गिरने का मतलब यश प्राप्ति से है।
. दाहिने कान पर छिपकली गिरने से आभूषण की प्राप्ति होगी।
. भौंह पर छिपकली गिरने का मतलब है कि धन हानि होगी।
. दाहिनी आंख पर छिपकली गिरने का मतलब किसी दोस्त से मुलाकात होगी। बाईं आंख पर छिपकली गिरने का मतलब जल्द ही कोई बड़ी हानि होगी।
. बाएं कान पर छिपकली गिरने का मतलब आयु वृद्धि से है।
. नाक पर छिपकली गिरने का मतलब है कि आपका जल्‍द भाग्‍योदय होगा।
. बाएं गाल पर छिपकली गिरने का मतलब है कि पुराने मित्र से मुलाकात होगी।
. दाहिने गाल पर छिपकली गिरना यानी आपकी उम्र बढ़ेगी।
. मूंछ पर छिपकली गिरने का मतलब सम्मान की प्राप्ति से है।
. मुख पर छिपकली गिरना यानी मधुर भोजन की प्राप्ति होगी।
. कंठ पर छिपकली गिरने का मतलब शत्रुओं का नाश होगा।
. दाहिने कंधे पर छिपकली गिरने पर विजय की प्राप्ति होती है। बाएं कंधे पर अगर छिपकली गिरे तो नए शत्रु बनते हैं।
. दाहिनी भुजा पर छिपकली गिरे तो धन लाभ मिलता है। बायीं भुजा पर छिपकली गिरने से संपत्ति छिनने की आशंका बढ़ती है।
. छाती के दाहिनी ओर छिपकली गिरने से जल्द ही ढेर सारी खुशियां मिलती हैं, जबकि बाईं ओर गिरने से घर में ज्यादा क्लैैश होता है।
. पीठ पर बीच में अगर छिपकली गिरती है तो घर में कलह होती है। पीठ पर दाहिनी ओर छिपकली गिरने से सुख मिलता है, जबकि बाईं तरफ छिपकली गिरने का मतलब रोग का दस्तक देना है।
. कमर के बीच में अगर छिपकली गिरे तो आर्थिक लाभ मिलता है।
. पेट पर छिपकली गिरने से आभूषण की प्राप्ति होती है।
. नाभि पर छिपकली गिरने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
. दाहिनी हथेली पर छिपकली गिरने से कपड़े मिलते हैं। बाईं हथेली पर छिपकली गिरने पर धन की हानि होती है।
. दाहिनी जांघ पर छिपकली गिरने से सुख मिलता है। वहीं बाईं जांघ पर छिपकली गिरने से दु:ख ही दु:ख यानी शारीरिक पीड़ा होती है।
. दाहिने घुटने पर छिपकली गिरने से यात्रा का संयोग बनेगा। बाएं घुटने पर छिपकली गिरने का मतलब बुद्धि की हानि है।
. दाएं पैर या दाएं एड़ी पर छिपकली गिरना यानी यात्रा से लाभ मिलता है। बाएं पैर या बाईं एड़ी पर छिपकली गिरने से बीमारी या घर में कलह होगी, दु:ख मिलेगा।
. दाएं पैर के तलवे पर छिपकली गिरने का मतलब ऐश्वर्य की प्राप्ति है। वहीं बाएं पैर के तलवे पर छिपकली गिरने का मतलब व्यापार में हानि होगी।
खास बात
यदि छिपकली आपके बालों पर गिरती है तो इसका मतलब मृत्यु सामने खड़ी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *