Site icon Piousastro

Sukar ke Tant se tantra

Sukar ke Tant se tantra, शूकर-दन्त ताबीज़ कैसे बनाया जाए, शूकर-दन्त ताबीज़ के फायदे,

तांत्रिक उपयोग के जानवर के शरीर के अंग इस्तेमाल होते हैं। जिसे बिल्ली की जेर जिसे नाल कहते हैं, उल्लू के नाख़ून, काले हिरन के सींग, शेर के नाख़ून, और सूअर का दन्त। तंत्र में इनका बड़ा महत्व है इसलिए इन वस्तुओं की कीमत लाखों में होती हैं।
जंगली सुअर के एक दांत की कीमत 25 लाख रुपए तक आंकी जाती है। वैसे तो जंगली सुअर के दांत की इस कीमत की वजह सफलता पाने का टोटका की वजह से है। ऐसा माना जाता है कि व्यापार में लाभ के लिए सूअर दंत का ताबीज धारण करने से लाभ ही लाभ मिलता है। कुछ लोग ऐसा भी मानते हैं कि यदि व्यापार या कार्यस्थल पर सूअर दंत बाहर लगाते हैं तो काफी लाभ होता है। इस पर विश्वास करने वाले जंगली सुअर के दांत की कोई भी कीमत देने को तैयार होते हैं।

किसी जानवर को मारकर उससे तंत्र करना ठीक नहीं। पुराने लोग स्वतः ही मेरे हुए जानवर के अंगों से तंत्र करते थे इसलिए ये बस्तुए मिलना दुर्लभ था पर अब इनके अंगों के लिए इनका शिकार होने लगा है जो एक तरह की हिंसा है शिकार किये हुए जानवर के अंग पर तंत्र उतना अच्छा काम नहीं करता जितना प्राकृतिक रूप से मरे जानवर पर करता है।

शूकर-दन्त मतलब सूअर का दांत से हैं। शूकर ( सुअर ) जिसे वाराह भी कहते हैं ! यह एक प्रकार से निंदित प्राणी है किंतु तंत्र और अध्यात्म में इसका ख़ास महत्व माना जाता हैं। स्वयं भगवान श्री विष्णु जी ने वाराह अवतार लेकर पृथ्वी को पाताल से निकाला था। शूकर-दन्त का लॉकेट बनाया जाता है। शूकर दन्त से वशीकरण प्रयोग किये जाते हैं। व्यापार वृद्धि के लिए तथा भूत प्रेत बाधा के लिए भी इसका उपयोग होता है।
शूकर-दन्त का लॉकेट यानि ताबीज के लाभ शूकर-दन्त का बना हुआ ताबीज पहनने से किसी भी प्रकार कि अभिचार कर्म का प्रभाव नहीं होता एवं सर्वत्र लाभ एवं विजय की प्राप्ति होती है।

शूकर-दन्त ताबीज़ कैसे बनाया जाए

सूअर के दांत का टोटका तभी सफल होगा जब आपको उसका दांत कहीं से सहज में ही प्राप्त हो अर्थात उसे आपको मारके दांत नहीं लेना है | प्रयोग करने वाले को ये भी ध्यान रखना होगा की सुकर दन्त खंडित ना हो अन्यथा परिणाम सही नहीं दिखेगा | इसे प्राप्त करने के पश्चात इसे शुद्ध करना पड़ता है और फिर मंत्रो से सिद्ध भी करना होता है , फिर इसे धारण किया जाता है, इससे सही मायने में फायदा देखने को मिलता है|

Mahishasura Mardini Stotra: महिषासुर मर्दिनी स्त्रोत करने के लाभ, जानकर आप भी रोज़ाना पढ़ने लगेंगे ये पाठ

आइये जानते हैं शुकर दन्त के फायदों के बारे में:
अगर ये आपको आसानी से मिल जाए बिना हिंसा के तो आप इसका प्रयोग करके अनेक फायदे उठा सकते हैं जैसे –
हमेशा शुभ महुरत का ध्यान रखे ताबीज बनाने से पहले |

शूकर-दन्त ताबीज़ के फायदे

कुछ जानकार लोग शुकर दन्त से वशिकरण प्रयोग भी करते हैं, कहा जाता है की अगर सुकर दन्त को सिद्ध करके अपने पास रख लिया जाए तो ऐसे में धारण करने वाले का प्रभाव अपने आप बढ़ने लगता है और इस बात का प्रमाण हमे देखने को भी मिलता है, दशको से कुछ समाज में बच्चो को सूअर के दांत का ताबीज पहनाया जाता है और उसे उनकी नजर से बचाव होता है | अगर किसी को बहुत डर लगता हो तो इसका ताबीज पहनने से डर नहीं लगता है। अगर किसी को बुरी नजर लगती हो बार बार तो सूअर के दांत का ताबीज प्रयोग किया जा सकता है | शत्रु को दबाने के लिए भी इसका प्रयोग किया जा सकता है | आर्थिक स्थिति को भी सुधरने में फायदा करता है सुकर दन्त | बंधन दोष से भी मुक्त कर सकता है सूअर का दांत |

अगर जातक घर क्लेश से परेशां हो, पैसा नहीं टिकता हो, शत्रु बार बार परेशां कर रहा हो या फिर बुरी नजर से घर और कारोबार नष्ट हो रहा हो तो ऐसे में शुक्र दन्त का प्रयोग कर सकते हैं और बदलाव आप खुद बी खुद महसूस कर सकते हैं | यदि किसी को लगता है की उसपे काला जादू हो रहा हो तो ऐसे में भी सूअर के दांत का प्रयोग कवच के रूप में किया जा सकता है |

शुक्र दन्त सिद्ध करने का आसान तरीका :

फिर ज्योतिष से महुरत निकलवाये और शुभ और शक्तिशाली महुरत में इसका पूजन करे | इसे अच्छी तरह से जल से रगड़ कर साफ़ करे, इसमें कोई भी गंदगी ना हो|
फिर सूअर के दांत को सामने रखके उसकी पंचोपचार पूजा करे और साथ ही भगवन विष्णु की पूजा करे | अब जितना हो सके सुकर मन्त्र का जप करे और फिर दांत पे 7 बार फूंक मार दे |
“ॐ ह्रीं क्लीं श्रीं वाराह-दन्ताय भैरवाय नमः।”

अब इसे किसी कपडे में बाँध के आप अपने पास रख सकते हैं |
अगर ताबीज के रूप में पहनना हो तो पहले किसी सुनार से इसका ताबीज बनवा ले फिर इसकी पूजा करके इसे पहने |

Navgrah yantra ki sthapna, navgrah yantra ke fayde

अगर घर को बार बार बुरी नजर लग रही हो तो सूअर के दांत को सिद्ध करके घर के दरवाजे के ऊपर लटका दीजिये, इससे सुरक्षा होगी | अगर धन अनावश्यक रूप से खर्च हो रहा हो तो ऐसे में सुकर दन्त को सिद्ध करके अपने तिजोरी में रख दीजिये |
अगर किसी को बुरी नजर बार बार लग रही हो तो ऐसे में सूअर के दांत का ताबीज बना के पहन लीजिये |
कई बार ऐसा भी देखा गया है की पति पत्नी के बीच बिना बात के झगडा शुरू हो जाता है , और कारण का पता नहीं चल पाता है, ऐसा बुरी नजर के कारण भी हो सकता है, ऐसे में एक सूअर का दांत बिस्तर के नीचे रख दे, इससे फायदा महसूस होगा |
अगर किसी को ऐसा लगता है की उसके घर पे भूत प्रेत का साया है और घर में सभी लोग डरे हुए रहते हैं, बार बार बीमार पड़ते हैं तो ऐसे में घर के चारो कोनो में सूअर के दांत को सिद्ध करके गाड़ दीजिये, इससे पूरा घर सुरक्षित हो जायेगा|

अगर घर का द्वार दक्षिण दिशा की ओर हो और इसके कारण घरवाले परेशां हो रहे हो तो ऐसे में आपको सूअर का दांत लाल कपडे में बाँध के दरवाजे के ऊपर लता देना चाहिए |

कोई भी प्रयोग करने से पहले मनतर को सिद्ध करना चाहिए और उसके लिए सबसे अच्छा तरीका है की किसी सिद्ध महुरत में जैसे दिवाली की रात्रि, होली की रात्रि, नवरात्री में मन्त्र को ज्यादा से ज्यादा जप ले |

Exit mobile version