Dharm

8 अप्रैल 2024 सूर्य ग्रहण,

piousastro,Astrology,8 अप्रैल 2024,सूर्य ग्रहण,सूर्यग्रहण के दौरान क्या करना चाहिए,साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण कब है,surya grahan 2024,surya grahan,solar eclipse 2024,surya grahan kab hai,surya grahan 2024 date,surya grahan 2024 in india

8 अप्रैल 2024 को सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। यह इस साल का पहला सूर्य ग्रहण होगा। ज्योतिष के दो भाग है फलित और गणित, यदि गणित ज्योतिष के अनुसार देखा जाए तो यह एक खगोलीय घटना है। फलित के अनुसार इसे शुभ नहीं माना जाता है।

इस दिन सूर्य और राहु गोचर में एक साथ होते हैं। विद्वानों का ऐसा मानना है कि इस दिन राहु की छाया से ढके जाएंगे। सूर्य जीवन कारक होते हैं सूर्य हमारी आत्मा कहे जाते हैं। सूर्यग्रहण से 15 दिन पहले और 15 दिन बाद तक सूर्य राहु के साथ रहते है। जिसका प्रभाव हमारे मन मस्तिष्क पर पड़ता है। यह प्रभाव हर राशि के अनुसार अलग-अलग होता है। जिनकी कुंडली में सूर्य कमजोर या पीड़ित होंगे उनके जीवन में थोड़ी परेशानी आएगी। यदि सूर्य मजबूत है तो कोई दिक्कत नहीं होगी। कुछ लोगों को जिनके सूर्य नकारत्मक प्रभाव दे रहे है उन्हें इसका लाभ होगा और जिनका राहु मजबूत है उन्हें भी इसका लाभ मिलेगा।
इस सूर्य ग्रहण से पहले मार्च में 25 तारीख को साल का पहला चंद्र ग्रहण भी लगा था, जोकि भारत में दिखाई नहीं दिया था, इसलिए इसका प्रभाव भी यहां पर मान्य नहीं हुआ। ऐसे में लोगों के मन में ये सवाल आ रहा है कि 8 अप्रैल लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई देगा या नहीं और इसका प्रभाव क्या होगा? यह भी जान लेते हैं।

आपकी राशि के अनुसार सूर्य ग्रहण का प्रभाव क्या होगा आइए जानते हैं।
यह ग्रहण मीन राशि यानी पाइसेज के रेवती नक्षत्र में यह ग्रहण लगने वाला है। मीन के स्वामी हैं गुरु और रेवती के स्वामी हैं बुध तो जिन लोगों की गुरु और बुध की दशा या अन्तसर्दश चल रही है वह भी इससे प्रभावित होंगे। लेकिन मीन राशि वाले जायदा प्रभावित होंगे।

वकील, बैंक, मैनेजर, कंपनी के बड़े डायरेक्टर, ज्योतिषी और शिक्षक का कार्य करने वाले। इसके अलावा शेयर मार्केट, शिक्षा और धर्म संबंधी पुस्तकों का कार्य, स्टेशनरी का काम, शिक्षण संस्थाओं का संचालन और फाइनेंस का कार्य तथा लोगों को यह ग्रहण प्रबावित कर सकता है।
जिस भी राशि में सूर्य ग्रहण लगता है उसका प्रभाव लगभग 1 महीने तक उस राशि पर रहता है। अभी मंगल भी कुछ दिनों बाद मीन राशि में प्रवेश करने वाले हैं जो एक अच्छा योग नहीं है। दुनिया में युद्ध के हालत बनेंगे राजनैतिक असंतोष उपज सकता है। वैसे भी दुनिया में कही न कहीं हालत ख़राब रहते हैं।

मेष राशि वालों के लिए यह यह ग्रहण उनके 12वें घर में होगा जो लोग विदेश में जाक सेटल होना चाहते थे उनकी लाइफ में अब थोड़े से विलंब आ सकते हैं। विदेशी मामलों में थोड़ी देरी हो सकती है। खर्चे बढ़ने के सम्भावना है। अच्छी बात या है की विरोधियों पर आपकी विजय होगी। संपत्ति या सामाजिक विवादों के हल निकलते नज़र आएंगे।
खर्चों की अधिकता से अगले तीन से चार महीने में पैसों की तंगी हो सकती है। सूर्यग्रहण वाले दिन अपने गुरु मन्त्र या हनुमान जी का मन्त्र जाप करें लाभ होगा।

वृष राशि वालों के लिए यह यह ग्रहण उनके 11वें घर में होगा। आपको जो इनकम होती है उसेसे होने वाले लाभ का घर कहा जाता है। लाभ में कुछ कमी व उतर चढ़व देखने को मिल सकता है यदि आपका राहु अच्छा है तो बड़ा सट्टा या कोई अचानक लाभ भी हो सकता है पर उसके साथ कोई दुःख या लांछन में मिलेगा। यदि सूर्य कमजोर है तो बहुत नुकसान हो सकता है। जिसकी रिकवरी में टाइम लगेगा। भगवान विष्णु का मन्त्र जपें या विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

मिथुन राशि वालों के लिए यह यह ग्रहण उनके 10 वें घर में होगा। जो कर्म का घर है इस ग्रहण के नकारत्मक प्रभाव से नौकरी पेशा लोगों को प्रमोशन में दिक्कत आएगी और व्यापरियों का पैसा मार्किट में फस सकता है। आपका मन बिना बात के एंजाइटी चिंता का शिकार रहेगा। राहु शुभ है तो काम अच्छा चलेगा। आपको भगवान शिव की पूजा करें व घर से निकलते समय गुड़ खाकर घर से निकलें।

कर्क राशि वालों के लिए यह यह ग्रहण उनके 9 वें घर में होगा। कुछ लोगों का मानना है कि आपके किस्मत के घर में सूर्य का ग्रहण लगने वाला है इसे ऐसा मनो जैसे आपकी किस्मत को ग्रहण लग जायेगा। पर ऐसा नहीं है थोड़ी बहुत शिक्षा में दिक्कत आ सकती है। स्वस्थ में परेशानी हो सकती है और मानसिक कास्ट हो सकता है पर कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। इक्षा पूर्ति के लिए थोड़ा संघर्ष करना पड़ेगा। उपाय स्वरुप गौशाला में गेहू दान करें व गौ को हरा चारा खिलाएं।

सिंह राशि वालों के लिए यह यह ग्रहण उनके 8वें घर में होगा। आपके लिए ग्रहण थोड़ा शुभ हो सकता है। यदि आप राजनेता है तो इसका लाभ मिल सकता है। आपको विवादों से लाभ मिलेगा आपकी जीत होगी। मन्त्र सिद्दी में आपको लाभ मिलेगा। पर अचानक से स्वस्थ ख़राब हो सकता है। राहु के कारण आपको तंत्र मन्त्र में सफलता मिलेगी। गुरु मंत्र का जाप करें।

कन्या राशि वालों के लिए यह यह ग्रहण उनके 7वें घर में होगा। यह व्यापर तथा जीवन साथी तथा पाटनर्शिप का घर है। कन्या राशि के लिए यह ग्रहण ठीक बताया जा रहा है। फाइनेंशियल दिक्कतें दूर होती हुई नजर आएंगी, बिज़नेस और नौकरी में लाभ होगा पर जीवन साथी से बिगड़ सकती है। माँ दुर्गा के मन्त्र का जाप करें।

तुला कन्या राशि वालों के लिए यह यह ग्रहण उनके 6 ठे घर में होगा। इस सूर्य ग्रहण की वजह से आपको लगेगा कि आपके शत्रु आपके ऊपर हावी हो रहे हैं। बिना काम के टेंशन बहुत बढ़ रही है। डिप्रेसन बी महसूस हो सकता है यदि आपका राहु मजबूत है तो नौकरी लगने के आसार है। तरक्की होने की उम्मीद है। सूर्य का मन्त्र जपने की आवश्यकता है।

वृश्चिक राशि वालों के लिए यह यह ग्रहण उनके 5वें घर में होगा। यह शिक्षा, संतान, प्रेम व बुद्धि का घर है। इसमें आपको मिले जुले परिणाम मिलेंगे, शेयर मार्किट में हानि हो सकती है। कोई बड़ा रिस्क न लें। संतान की तरफ से कोई ना कोई टेंशन हो सकती है। इस राशि के विद्यार्थियों को अपना ध्यान रखना है पढाई में मन नहीं लगेगा, पर इस समय आपको बहुत अचे आईडिया आएंगे जिन्हे आप आगे चलकर प्रयोग में ला सकते हैं। मिश्री और चावल कच्चे दूध में डाल 11 सोमवार शिवलिंग पर चढ़ाएं।

धनु राशि वालों के लिए यह यह ग्रहण उनके 4थे घर में होगा। इस समय में काम कारोबार में तरक्की मिलेगी। धन लाभ होगा, रुका हुआ धन मिलने की सम्भावना है। नौकरी पेशा लोगों की तरक्की अच्छी होगी। व्यापारी वर्ग को लाभ होगा। हां स्वस्थ से जुड़ा कोई खर्चा हो सकता है कमर दर्द या पैरों की परेशानी हो सकती है।

मकर राशि वालों के लिए यह यह ग्रहण उनके 3रे घर में होगा। यह आपके सोशल रिलेशंस को ख़राब करेगा। कुछ ऐसा काम करना पड़ेगा जिसके लिए आपका मन गवाही नहीं देगा। जिसके कारण आपको आत्मग्लानि हो सकती है। भाई से सम्बन्ध बिगड़ सकते है। काम को टालने की आदत से नुकसान उठाना पड़ेगा। हनुमान चलीसा का नियमित पाठ करें

कुंभ राशि वालों के लिए यह यह ग्रहण उनके 2रे घर में होगा। धन का नुकसान हो सकता है। अनचाहे खर्चे आ सकते हैं। पैसा फस सकता है, अपने शब्दों पर नियंत्रण रखे इसके कारन आपका झगड़ा हो सकता है। गले के रोग परेशां कर सकते हैं। शुभ राहु के कारण धन लाभ भी हो सकता है पर खर्चे पर नियंत्रण रखें।

मीन राशि में ही सूर्य ग्रहण लग रहा है। इसलिए यह सूर्य आपको थोड़ा सा चिड़चिड़ा बना सकता है। मन में हमेशा शंका और डर बना रहेगा। इन दिनों में आप कोई बड़ा रिस्ज मत लेना। क्योकि जो डिसीजन लेंगे उसमे बाद में बदलाव करना पद सकता है। आप का शत्रु भी इस समय आपसे डरेगा। ऐसे लोगों से लाभ होगा जो आपके किसी काम के नहीं थे। सूर्य के मन्त्र का जाप करें सूर्ग्रहण वाले दिन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *