JyotishRatna

Benefits of wearing moldavite in Hindi,

Benefits of wearing moldavite in Hindi, Benefits Of Wearing Moldavite, मोल्डावाइट क्या है, मोल्डावाइट का फायदा, मोल्डावाइट के हीलिंग जेम है, moltavide is healing gem

नमस्कार दोस्तों पायस एस्ट्रो में आपका स्वागत है। मोल्डावाइट एक ऐसा रत्न है जिसे आसमानी रत्न कहा जाता है। असीम शांति और चमत्कारी प्रभाव वाला यह रत्न काफी महंगा होता है। कुछ लोगों का मत है कि इसी से होली ग्रेल प्याला बना है जो ईसाईयों के लिए सबसे पवित्र वस्तुओं में शुमार है। आइये जानते हैं की मोल्डावाइट का फायदा क्या है? कैसे धारण किया जाता है। कहाँ मिलता है। क्यों इसे इतना महत्वपूर्ण माना जाता है। Benefits of wearing moldavite in Hindi, Benefits Of Wearing Moldavite In Hindi, Benefits Of Wearing Moldavite

मोल्डावाइट क्या है? what is moldavite

मोल्डावाइट एक प्राकृतिक रूप से पाया जाने वाला कांच है। यह लगभग 1. 5 करोड़ साल पहले एक उल्कापिंड से आया था। उल्का पिंड से होने वाली टक्कर के कारण यह पूरे यूरोप में फैल गया। यह मुख्यतः चेक गणराज्य Czech Republic में पाया जाता है। इसके अलावा जर्मनी और ऑस्ट्रिया में भी पाया जाता है।

कोई त्यौहार २ दिन क्यों मनाया जाता है।

अगर इसके रासायनिक समीकरण की बात की जाए तो यह आम कांच की तरह ही होता है। लेकिन इसके प्रभाव बिल्कुल अलग तरह के होते हैं। यह पारदर्शी हरे रंग का कांच है। इसमें छोटे छोटे बुलबुले होते हैं। हरे रंग का होने के कारन लोग इसे पन्ने का विकल्प मानते हैं। कई विद्वानों का मत है कि यह अनाहत चक्र यानी हृदय चक्र से जुड़ा हुआ है और इस को संचालित करता है।

मोल्डावाइट एक टेकटाइट है। और तीव्र आवृत्ति और उच्च कंपन intense frequency and high vibration का पत्थर है। प्राचीन काल में इसे एक रहस्यमय पत्थर माना जाता था जो सौभाग्य और इच्छाओं की पूर्ति ला सकता है। आज भी ऐसा ही है। यह प्राकृतिक हरा क्रिस्टल बहुत शक्तिशाली पत्थर हैं … क्योंकि इसे “द होली ग्रेल स्टोन” के रूप में जाना जाने वाला पत्थर माना जाता है।

मोल्डावाइट के प्रभाव effect of moldavite

यह मानसिक रूप से व्यक्ति को मजबूत बनाता है और सुरक्षा प्रदान करता है। कहा जाता है कि किसी भी तरह की नेगेटिव यानी नकारात्मक ऊर्जा आपका आपके आभामंडल में प्रवेश नहीं कर सकती। अगर आपके पास यह पत्थर है या फिर आपने यह पत्थर धारण किया है।

ऐसा मानना है कि यह शरीर पर ही नहीं अपितु आत्मा पर भी काम करता है। इसके संपर्क में आने पर आपका जीवन प्रकाशमय हो जाता है। यह पत्थर आप को शारीरिक सुरक्षा प्रदान करता है, मानसिक रूप से बल देता है। यह ध्यान करने वालों के लिए वरदान से कम नहीं है। यह आत्मबल की शक्ति को बढ़ता है जिससे आप किसी भी तरह की समस्या का सामना आसानी से कर सकते हैं। खासकर यदि आप मानसिक क्षमताओं को विकसित करना चाहते हैं तो इसे जरूर करें।

आध्यात्मिक व्यक्तियों के लिए तो जैसे मैंने आपसे कहा कि यह वरदान है। क्योंकि इसे पहनने पर अधिकांश लोग मानसिक रूप से बहुत शांत रहते हैं। उनमें कुछ शक्तियां भी आ जाती हैं। यह हृदय चक्र को प्रभावित करता है इसलिए इसे पहनने वाला व्यक्ति दूसरों की भावनाओं को बहुत जल्दी समझ लेते हैं। इसे पहनने वाले लोगों का यह भी मानना है कि वह दूसरे के मन में चल रहे विचारों को भी पढ़ लेते हैं। पर इस पत्थर की सबसे अच्छी बात यह है कि यह आपको मनुष्य बनाता है अर्थात इस पत्थर को पहनने पर आपके मानवीय गुणों में वृद्धि होती है।

मोल्डावाइट के हीलिंग जेम है? moltavide is healing gem

इस रत्न की एक खासियत और है यह प्रकाश का प्रतीक है। जो रोशनी इसमें से पार होकर आती है वह आपके शरीर की सैकड़ों बीमारियों को दूर करती है। मानसिक रूप से आप चाहे कितने भी थके क्यों ना हो अगर आप मोल्डावाइट के संपर्क में आते हैं तो आपकी थकान मिनटों में दूर हो जाती हैं। किसी भी तरह का संदेह है और अज्ञात भय या चिंता आपको नहीं सताती। यह धारण करने वाले को शारीरिक शक्ति देता है। वह किसी भी तरह के युद्ध में अपराजित रहता है। इसमें शारीरिक चोटों को जल्दी भरने की क्षमता होती है। पुराने समय में यूरोप के राजा इसे धारण करते थे। वे इसे जीत का प्रतीक मानते थे।

मोल्डावाइट ध्यान और सुपर नेचुरल पावर के लिए जाना जाता है, इसे धारण करने वाला मार्गदर्शक, अंतर्ज्ञानी और टेलीपैथी में सक्क्षम हो जाता है। मोल्डावाइट बच्चों और संवेदनशील लोगों को बुरी आत्माओं से बचता है। यह निराशा डिप्रेशन, चिंता और कमजोर याददास्त के लिए बड़ा कारगर है। इसे महिलाये माइग्रेन के दर्द में धारण करती हैं।

मोल्डावाइट और धन moldavite and money

मोल्डावाइट को लॉकेट के रूप में पहनने वाले को सौभाग्य और सुरक्षा प्रदान करता है।
यह यात्रा में भी सुरक्षा प्रदान करता है, खासकर जब आप मीटिंग्स, सेल्स कॉन्फ्रेंस और अन्य व्यावसायिक रूप से उन्मुख गतिविधियों में भाग लेने के लिए जा रहे हों। आपका कंफिडेंस हाई रहता है। इसकी ऊर्जा आपकी चिंताओं को शांत करती है। जिससे धन कमाने में रूकावट नहीं आती। यह आपको समाधान दिखाता है और आपको यह एहसास करता है कि पैसा कामना मुश्किल नहीं है। यह आपको नई शुरुआत के लिए ऊर्जा देता है।

फेंग शुई की माने तो यह लकड़ी की ऊर्जा की तरह काम करता है। इसलिए, धन, स्वास्थ्य और खुशी आपके जीवन में लता है। कुछ विद्वान इसे पृथ्वी तत्त्व से जोड़ते हैं क्योकि इसे पहनने वाले के जीवन में स्थिरता आ जाती है। आप सालों से भटक रहे हैं पर जीवन में लक्ष्य नहीं मिल रहा तो इसे जरूर धारण करें।

प्यार और रिश्तों के लिए मोल्डावाइट moldavite for love

मोल्डावाइट को दिल का पत्थर कहते है। यह पत्थर दिल को भी पिघला देता है। यह हृदय चक्र पर काम करता है, जो आपके पसलियों के बीच पाया जाता है। यह रत्न आपके हृदय चक्र को संतुलित रखता है जिससे आपके पास अपने जीवन में सबसे महत्वपूर्ण लोगों के लिए प्यार और खुशी आपके पास हमेशा होती है।

यह आपके दिल और दिमाग में किसी भी तरह के द्वेष के भाव को समाप्त करता है साथ ही सामने वाले के मन में आपके प्रति आदर व सम्मान का भाव पैदा करता है।
आपके जीवन में कई ऐसी चीजें हो सकती हैं जो आपके दिल व दिमाग को असंतुलित कर दें। लेकिन अगर आपके पास मोल्डावाइट है, तो यह तुरंत संतुलन तुरंत बन जाता है।

मोल्डावाइट का इतिहास
यह आकर्षक हरा पत्थर हजारों वर्षों से मनुष्यों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा है। माना जाता है कि 25,000 साल पहले, पूर्वी यूरोप के प्राचीन नवपाषाण लोगों ने अच्छे भाग्य और आध्यात्मिकता के विकास के लिए ताबीज के रूप में मोल्दावाइट को पहना करते थे। चेकोस्लोवाकियाई लोककथाओं में, मोल्दावाइट को वैवाहिक संबंधों में सौभाग्य और सद्भाव लाने के लिए माना जाता था।
1908 में जोहान वेरन नाम के एक कामगार ने निचले ऑस्ट्रिया के एक गाँव विलेंडॉर्फ के पास एक पुरापाषाण स्थल पर पुरातत्वविदों द्वारा की गई खुदाई के दौरान एक मूर्ति मिली। जिसे विलेंडॉर्फ का शुक्र कहा जाता था। इस मूर्ति को एक प्रजनन देवता माना जाता था, जिसे पुरापाषाणकालीन मैग्ना मेटर या प्राचीन लोगों की महान देवी माना जाता था।
उसी खुदाई में, उन्हें मोल्दावाइट से तैयार किए गए कई तावीज़, ताबीज और अनुष्ठान चाकू मिले।
मोल्डावाइट ईसा मसीह से जुड़ा हुआ है। हॉलीवुड की बहुत सारी फिल्मों में एक प्याले का वर्णन भी है जिसे होली ग्रेल के नाम से पुकारा गया है। ऐसा कहा जाता है कि ईसा मसीह के द्वारा आखरी भोजन में जिस प्याले का इस्तेमाल किया गया था। एक और मत के अनुसार जिस व्यक्ति ने उनके पार्थिव शरीर को क्रूस से उतारा था, उसने ईसा मसीह के बहते हुए खून को एक प्याले में रख लिया था। जिसे द होली ग्रेड के नाम से जाना जाता है। उस प्याले में अद्भुत शक्ति है। यह प्याला मेल्डा वाइट से बना हुआ था। कई लोगों का यह भी मानना है कि मैं पन्ना से बना हुआ था।

एक और घटना के अनुसार गॉड यानि ईश्वर और लुसिफर के बीच में युद्ध हुआ। इस युद्ध के दौरान लुसिफर के मुकुट से यह पत्थर आसमान से गिर गया। हालांकि कई लोग यह कहानी एमराल्ड के बारे में यानी पन्ना के बारे में बताते हैं। परंतु मेल्डा वाइट आकाश से गिरने वाला एकमात्र पत्थर है। जबकि पन्ना धरती पर ही पाया जाता है। संस्कृत में इसे अग्नि मणि अर्थात अग्नि मोती के नाम से भी जाना जाता है और चीन में इसको फीनिक्स स्टोन कहा जाता है यानी पुनर्जन्म का पत्थर।

मोल्डावाइट को कब और कैसे धारण करें ? how to ware moldavite

इसे धारण करने से पहले आपको इसके औरा को क्लीन करना होगा। यानी यदि किसी ने आप से पहले इसे पहना है तो उसके प्रभाव को समाप्त करना होगा। इसके लिए एक कांच के बर्तन में नमकीन पानी लेकर या पानी में नमक मिलाकर 24 घंटे के लिए इसे छोड़ दें। अगले दिन इसे बाहर निकाले साफ पानी से धोने के बाद इसे अपने हाथ में पकड़े। आंख बंद करें और इसके साथ अपने संबंध को स्थापित करें। इसे हाथ में पकड़ने के बाद आपको इससे बात करनी है। जिस भी निमित्त आप इसे पहनना चाहते हैं और उसके बाद इसे लॉकेट के रूप में गले में धारण कर लेना है। Benefits of wearing moldavite in Hindi,

किसी खास काम के लिए मोल्डावाइट कैसे प्रोग्राम करें?

मोल्डावाइट को आपके घर को नकारात्मक ऊर्जा से शुद्ध करने और सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करने के इरादे से प्रोग्राम किया जा सकता है। अपने मोल्डावाइट को प्रोग्राम करने के लिए, पत्थर को अपने हाथ में पकड़ें और उसके चारों ओर सफेद रोशनी की कल्पना करें। अपने घर को शुद्ध और शुद्ध करने के लिए मानसिक रूप से मोल्दावाइट को सफेद रोशनी में देखें। महसूस करे यह घर में सभी नकारात्मक ऊर्जा को अवशोषित करने लगा है और इसे सकारात्मक ऊर्जा में बदलने की कल्पना करें।अपने दिमाग में तीन बार दोहराएं। मोल्डावाइट को ऐसी जगह पर रखें, जहां कोई इसे छेड़े न, कुछ दिन में आपके घर की सारी नकारत्मक ऊर्जा सम्पत हो जाएगी।

मोल्डावाइट की देखभाल कैसे करे?

मोल्डावाइट एक नाजुक पत्थर है और इसे सावधानी से संभालना चाहिए। अपने मोल्डावाइट को साफ करने के लिए, इसे ठंडे पानी में धो लें और इसे एक मुलायम कपड़े से सुखा लें। जब उपयोग में न हो, तो अपने मोल्दावाइट को एक मुलायम कपड़े या ज्वेलरी बॉक्स में स्टोर करें। गर्मी के संपर्क में आने से बचें, क्योंकि इससे स्टोन को नुकसान हो सकता है।

जन्म के अनुसार मोल्डावाइट धारण करे
वैसे तो इसे कोई भी पहन सकता हैं पर जिनका जन्म (20 अप्रैल – 20 मई) के बीच हुआ है उन्हें मोल्डावाइट धारण करना चाहिए। वृषभ राशि व लग्न वाले इसे धारण

One thought on “Benefits of wearing moldavite in Hindi,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *