HealthJaruri BaatenJyotish

Moles on the face, चेहरे पर पड़ने वाले तिल के परिणाम

Moles on the face, चेहरे पर पड़ने वाले तिल के परिणाम

दोस्तों ये सुनने में भले ही आश्चर्यजनक लगे, लेकिन शरीर पर टिल होना मतलब उम्र का धीरे धीरे बढ़ना। जी हाँ! आपकी त्वचा पर बहुत सारे तिलों का मतलब यह हो सकता है कि आप अंदर से युवा हैं। किंग्स कॉलेज लंदन में, शोधकर्ताओं ने पाया कि मोल्स यानि तिल वाली कोशिकाएं खुद को सामान्य त्वचा कोशिकाओं के मुकाबले ज्यादा बार नई करती हैं। कई संस्कृतियों में माना जाता है कि चेहरे और शरीर पर मौजूद तिलों में व्यक्ति के भविष्य के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिलती है।
तो आइए आपके चेहरे पर मौजूद तिलों के मतलब के बारे में जानते हैं।

दोस्तों हिन्दू ग्रंथों में सामुद्रिक शास्त्र नाम का एक ग्रन्थ है जिसमे मनुष्य के शारीरिक लक्षण, के आधार पर उसका भविष्य बताया गया है। उसमे शरीर पर पाए जाने वाले मस्से और तिल के आधार पर व्यक्ति के बारे में बताया गया है। उन्हें पढ़ने का तरीका जानने से हमें अपने वास्तविक स्वरूप के साथ बेहतर ढंग से जुड़ने में मदद मिल सकती है, और आसपास के लोगों के बारे में हमारी समझ में भी सुधार हो सकता है।

तिल का स्वरूप

  • आकार के अनुसार
  1. छोटा – कम प्रभावशाली
  2. बड़ा – अति शुभ
  3. लंबा – शुभ
  • रूप के अनुसार
  1. त्रिकोणीय – मिश्रित परिणाम
  2. टेढ़ा-मेढ़ा – शुभ परिणामकारी
  3. गोल – शुभ
  4. वर्गाकार – अंत तक अप्रत्याशित फल परंतु मुश्किलों को दूर करने वाला
  • रंग के अनुसार
  1. यदि तिल लाल, हल्का भूरा, चंदन अथवा हरा पन्ना जैसे रंग का हो तो वह भाग्यशाली होता है।
  2. काले रंग के तिल को अच्छा नहीं माना जाता है। इसका मतलब होता है कि जीवन में बाधाएं आएँगी।

अंग्रेज लोग चेहरे पर तिल पढ़ने का इतिहास 17वीं शताब्दी से मानते हैं जबकि यह हज़ारों साल से भारतीय जीवन का हिस्सा रहा है। इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि आकाशीय पिंड और ग्रह हमारे जीवन को प्रभावित करते हैं जिसे हम ज्योतिष कहते हैं। उदाहरण के लिए चंद्रमा पृथ्वी पर ज्वार-भाटा के लिए जिम्मेदार है और इसलिए अप्रत्यक्ष रूप से हमारे दैनिक जीवन को कई तरह से प्रभावित करता है। तिलों को इतना महत्व इसलिए दिया जाता है क्योंकि माना जाता है कि ये हमारे जन्म के समय प्रभावी ग्रहों का चिह्न/हस्ताक्षर होते हैं। चेहरे पर पड़ने वाले तिल कहा पर क्या परिणाम बताते हैं आइये जानते हैं।

आपके चेहरे पर तिलों का क्या मतलब है:

सबसे पहले आप ये चित्र देखे,

अपने चेहरे पर तिलों की जांच करें और उनकी स्थिति का पता लगाएं। अब ऊपर दिए गए चित्र में दिए गए अंकों के साथ बारीकी से मिलान करें। ध्यान दें कि इसके लिए तिल प्रमुख होना चाहिए, छोटे धब्बों और मुँहासे के निशानों को नज़रअंदाज़ करें।

स्थिति बिंदु 1 से 3 (माथे के बीच में तील होना)

ऐसे लोग अलग सोच के होते हैं। ये बुद्धिमान और मेहनती लोगों की निशानी है। ये स्वतंत्र विचारों के और विद्रोही स्वाभाव होते हैं। ये अपना रास्ता स्वाम बनाते हैं, और घूमने-फिरने का भी शौक रखते हैं। इन्हे नौकरी या हुक्म लेना पसंद नहीं होता। इसलिए ये आदेश लेने के बजाय खुद मालिक के रूप में काम करना पसंद करते है और सफल भी होते हैं। इनके भीतर अपार रचनात्मक ऊर्जा है। ज्यादातर सिंह मेष व धनु राशि वालों के माथे के बीचोंबीच तिल होता है। माथे के बीच में तिल होना सौभाग्य का प्रतीक भी है। अच्छी बात यह है कि ये खुद के बिज़नेस के मामले में भाग्यशाली होते हैं। ऐसे लोग खतरनाक शत्रु भी सबित होते हैं।

स्थिति 4: दोनों भौंहों के बीच तिल

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, दोनों भौंहों के बीच तिल होना शुभ माना जाता है। ऐसे लोग वे बहुत भाग्यशाली होती हैं। जिन महिलाओं के दोनों भौंहों के बीच तिल हो वे अमीर लोगों से शादी करती हैं और सदैव रानी की तरह रहती हैं। इस तरह के लोग अपनी बुद्धि के बल पर ही कार्यों में सफलता और पैसा प्राप्त करते हैं। इसका नकारात्मक पहलू भी है। ये थोड़े गुस्सैल स्वभाव के होते हैं। ये लगभग हर बात पर बहस करना पसंद करते हैं। और कोशिस करते हैं कि कभी भी झगडा द्वेष में न बदले।

स्थिति 5 : भौंह के ठीक ऊपर तिल

यदि आपकी भौंह के ठीक ऊपर तिल है तो यह धन संबंधी मामलों में आपके अच्छे भाग्य का प्रतीक है। लेकिन जीवन के शरुआती दौर में इन्हे धन कमाने के लिए बहुत अधिक मेहनत करनी पड़ती है। थोड़े खर्चीले स्वाभाव के हो सकते हैं इसलिए इनका पैसा जमा माहि हो पाता। ऐसे लोगों का धन आसानी से खो जाता है। इस तरह के लोग अपनी बुद्धि के बल पर ही कार्यों में सफलता और पैसा प्राप्त करते हैं। ये लोग अच्छे लीडर होते हैं। भौंह पर दाहिनी ओर तिल होने से व्यक्ति को वैवाहिक जीवन में खुशियां प्राप्त होती हैं। जबकि यही तिल बायीं तरफ तिल हो तो अच्छा नहीं माना जाता। महिलाओं में इसका उल्टा है। अन्य लोगों पर आसानी से भरोसा नहीं करते हैं

स्थिति 6: भौंह पर तिल

इनका पहला परिणाम तो माथे पर तिल जैसा होता है लेकिन एक खास बात यह है कि ये कला से काफी प्रभावित होते हैं इनमे कलात्मकता कूट कूट कर भरी होते है।

स्थिति 7: भौहों के नीचे तिल

सामान्यतः भौहों के नीचे तिल परिवार में विवादों का संकेत देता है। इस तरह के लोगों का पारिवारिक जीवन थोड़ा कष्टमय होता है। इन्हे शुक्र के उपाय करते रहने चाहिए। इनकी अपने परिवार के सदस्यों के साथ झगड़े होने की संभावना हमेशा बानी रहती है और इससे तनाव और चिंता हो सकती है। जिससे इनका काम धंदा और व्यक्तिगत जीवन प्रभावित हो सकता है।

स्थिति 8: नाक के बीच में तिल

यहां तिल होना अच्छा नहीं माना जाता। ऐसे लोगो को व्यसन आसानी से पकड़ लेता है ये खर्चीले स्वाभाव के होते हैं। इन्हे जुआ खेलने का शौक हो सकता है। ये जेब से ही नहीं बल्कि वाणी के मामले में भी काफी खर्चीले होते हैं। इनका स्वभाव चुलबुला होता है और थोड़े मस्खरे होते हैं। इसके कारण कभी कभी इन्हे परेशानी भी देखनी पड़ेगी।

स्थिति 9: नाक के अग्रभाग पर तिल

जिन लोगों की नाक के अग्रभाग पर तिल होता है, वे अपने लक्ष्‍य पर चलने वाले होते हैं। ऐसे लोग पहले अपना लक्ष्‍य तय करते हैं और फिर उसे पूरा करने के लिए पूरी जान लगा देते हैं। जब यह कुछ ठान लेते हैं तो उसे पूरा करके ही दम लेते हैं।
जिन लोगों की नाक की टिप पर तिल होता है, वह थोड़े चालाक भी होते हैं। अपने काम को दूसरों से कैसे निकलवाना है, इन्‍हें बखूबी आता है। जिन महिलाओं की नाक के अग्रभाग पर तिल होता है, वे काफी बुद्धिमान होती हैं। अपना काम निकलवाने में ये माहिर होती हैं। परन्तु इन्हे यौन समस्याएं और जीवन की कई शारीरिक परेशानियां का सामना करना पड़ता है।

स्थिति 10: नाक के ठीक नीचे तिल

नाक के ठीक नीचे तिल का मतलब इनके वंश के लिए अच्छा है और ये पारिवारिक रूप से सौभाग्यशाली होते हैं। ये हमेशा प्यार करने वाले, सहयोग करने वाले परिवार के सदस्यों से घिरे रहेंगे और इनके कई बच्चे और पोते-पोतियां होंगे। ये लोग आर्थिक रूप से सक्षम भी होते हैं। थोड़े भवुक और अपने परिवार की मदद करने वाले होते हैं।

स्थिति 11: नाक के दाएं और बाये तिल

अगर आपकी नाक के बायीं तरफ तिल है तो इसका मतलब है कि आप बेहद भावुक, संवेदनशील व्यक्ति हैं। साथ ही आपकी प्रवृत्ति धन खर्च करने की भी है। अगर आपकी नाक के दाहिनी ओर तिल है तो इसका मतलब है कि आपका स्वभाव काफी व्यवहारिक है। आप हमेशा तार्किक बात करने वाले व्यक्ति हैं। परन्तु यह तिल शारीरिक बीमारियों का संकेत भी है, व्यक्ति में बार-बार बीमार पड़ने की प्रवृत्ति हो सकती है। इसलिए, इस तिल को हटा देना सबसे अच्छा है, खासकर अगर यह गहरे रंग का तिल है।

स्थिति 12: मुँह के दाएं बाएं तिल

इस स्थिति में तिल होना अच्छा माना जाता है ये एक सफल, प्रसिद्ध और संतुलित जीवन का संकेत है। इनके पास धन और प्रसिद्धि दोनों होगी। जहां इनके पास विलासितापूर्ण जीवनशैली का आनंद लेने का पर्याप्त मौका है, वहीं इनको एक खुशहाल और पूर्ण पारिवारिक जीवन का भी आशीर्वाद मिलता है। इस स्थिति में तिल वाली महिलाएं जीवन में विशेष रूप से भाग्यशाली होती हैं।

स्थिति 13: आंख के नीचे तिल

आंख के नीचे तिल होना बच्चों के साथ खराब संबंधों का संकेत देता है और यह इनके जीवन में एक बड़ा सिरदर्द भी बन सकता है। आप असहाय महसूस करेंगे क्योंकि चीज़ों को बदलने के लिए आप बहुत कुछ नहीं कर सकते। ऐसे लोगों को किसी भी चीज को पाने के लिए बहुत संघर्ष करना पड़ता है। इनमे सहनशीलता स्वतः ही विकसित हो जाती है।

स्थिति 14: होंठ के नीचे तिल

होंठों के नीचे का हिस्सा जिसको ठोड़ी कहते हैं पर तिल होना आर्थिक रूप से माना जाता है। ऐसे लोगों की फाइनेशियल कंडीशन भी अच्छी रहती है। इनको भाग्यवान कहा गया है। परन्तु पाचन सम्बंधित समस्याएं बानी रहती हैं। इनके कई खाद्य पदार्थों से एलर्जी हो सकती है। सामान्य तौर पर, इनकी प्रवृत्ति गरिष्ठ भोजन खाने की होती है।

स्थिति 15: ठोड़ी पर तिल

ठोड़ी पर तिल का मतलब है कि आप एक ऐसे व्यक्ति हैं जो लगातार नए रोमांच और उत्साह की तलाश में रहते हैं। ऐसे लोगों को घूमना काफी पसंद होता है। नए लोगों और स्थानों की खोज आपको प्रेरित रखती है। ये लोग जिस भी कार्यक्षेत्र में होते हैं वहां नहीं खोज करते रहते हैं। इस प्रवर्ति के कारण कई बार इन्हे अपमान का भी सामना करना पड़ता है और धन की भी हानि होती है परन्तु बाद में इन्हे सम्मान भी मिलता है। आप बहुत लंबे समय तक एक ही स्थान पर रह रहते हैं। इन लोगों को शनि देव की पूजा करनी चाहिए।

स्थिति 16: होठों पर तिल

होठों पर तिल का मतलब है कि दो प्रमुख बाते है। इनकी सेक्स लाइफ और खाने की आदतें। इनको वजन को लेकर समस्या हो सकती है सही जीवन साथी न मिलने पर इन्हे अवसाद हो सकता है खाने में ये नियंत्रण नहीं कर पाते। इनके जीवन में प्रेम और सौहार्द महत्वपूर्ण होता है। इनमे एक समय में एक से अधिक लोगों के लिए भावनाएं भी विकसित कर सकते हैं। लेकिन ये लोग दिल के अच्छे मानें जाते और अच्छे मार्गदर्शक सिद्ध होते हैं। इनके साथ आप बोर नहीं हो सकते।

स्थिति 17: गाल के ऊपर हड्डी पर तिल

इन लोगों की सामाजिक पहचान अछि होती होती है। ये लोग अक्सर लीडर होते है परन्तु ये किसी सामाजिक संस्था के हेड या उसमे प्रवीण होते हैं। ये अच्छे ऑर्गनिज़र यानि संचालक होते हैं। ये अपने सामाजिक दायरे में काफी सक्रिय हैं। और इनमें अपनी उपलब्धियों को लेकर अहंकारी होने की प्रवृत्ति स्वाभाविक है। ये ऐसा कोई काम करने से डरते है जिससे इनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचे। इनमे आत्मविश्वास और आत्मसम्मान भरपूर होता है।

स्थिति 18: माथे पर ऊपर की ओर तिल

जिन लोगों के माथे पर ऊपर की ओर तिल हो ये स्वाभाविक यात्री होते हैं। यात्रा इनके जीवन का एक बड़ा हिस्सा है। ये लोग विदेश में आसानी से सेटल हो सकते हैं। जिन पुरुषो के माथे के बायीं ओर ऊपर की तरफ तिल है उनकी यात्रा ज्यादातर कष्टमय होती है। इसलिए यदि माथे के बायीं ओर ऊपर की तरफ तिल है तो यात्रा से पहले कार्तिकेय जी की पूजा करके निकलें।

स्थिति 19: आंख के बाहरी किनारे पर तिल

आंख के बाहरी किनारे पर तिल होना अच्छा है क्योंकि यह धन और अच्छे दोस्तों के साथ उत्तम भाग्य का संकेत देता है। हालाँकि, यहाँ पर तिल का एक और अर्थ भी होता है, ये लोग विपरीत लिंग की मीठी-मीठी बातों में आसानी से आ जाते हैं। यह कमजोरी आपको जीवन में बहुत सारी परेशानियों में डाल सकती है।

स्थिति 20: आँखों के बीच में नाक पर तिल

ये बहुत अच्छे भाग्य का प्रतीक है। इस तरह के तिल थोड़े दुर्भाग्य होते है। इनका भाग्य प्रसिद्धि दिलाएगा, जो या तो अच्छी लोकप्रियता या बदनामी हो सकती है। ये काफी रचनात्मक होते हैं और बुद्धिमान व्यक्ति हैं। ये जिनकी तरफ होते हैं वो ज्यादातर जीतते हैं। इन लोगों के साथ चल करने वालों को ये माफ़ नहीं करते। या तो ये बहुत परोपकारी होते हैं या बहुत अत्याचारी इसलिए इतिहास अक्सर इन लोगों को याद रखते हैं।

स्थिति 21: होठो के ऊपर तरफ तिल

होठो के ऊपर तिल एक अच्छा संकेत है, क्योंकि यह बताता है की ये लोग भाग्यशाली होते हैं। यह तिल यदि राइट साइड होता है, तो अपने लाइफ पार्टनर को लेकर काफी लकी होते हैं। यदि लेफ्ट साइड है तो यह शुभ नहीं माना जाता। जिन पुरुषों के अपर लिप पर तिल होता है, वह थोड़े चूजी स्‍वभाव के होते हैं। ऐसे पुरुषों को लाइफ में लग्‍जरी चाहिए होती है। वहीं जिन महिलाओं के अपर लिप के राइट साइड तिल होता है, उन्‍हें अपने जीवनसाथी से बहुत अधिक प्रेम मिलता है। इसके विपरीत जिन लोगों के लेफ्ट साइड पर तिल होता है, उन्‍हें अपने जीवनसाथी का सहयोग कम प्राप्‍त होता है। मगर ऐसे लोगों का स्‍वभाव बहुत दिलचस्‍प होता है, कोई भी व्‍यक्ति इनसे आसानी से प्रभावित हो जाता है।

स्थिति 22: भौहों के अंत में तिल

भौहों के अंत में तिल सुखी और सुचारु जीवन का संकेत है। यदि ये लोग खिलाडी है तो इनका जीवन काफी सुखमय होता है, । इनमे जूनून की कोई कमी नहीं होती। ये सामाजिक होते हैं तथा अधिकार को मानने वाले होते हैं। ये नियमों का कड़ाई से पालन करने वाले होते हैं। इसलिए इन्हे बड़ी पोस्ट आसानी से मिल जाती है।

स्थिति 23: कान पर तिल

कान पर तिल होना शुभ संकेत माना जाता है। इनका आईक्यू काफी अच्छा होता है। ये लोग भाग्यशाली, बुद्धिमान और निर्णय लेने में तेज होते हैं। दोनों कानों पर तिल वाले लोग आरामदायक जीवन का आनंद लेते हैं और दूसरों को आसानी से प्रभावित कर सकते हैं। कान के ऊपरी भाग पर तिल वाले लोग बहुत समझदार होते हैं। परन्तु गरम मिजाज के होते हैं। कान के बीच में तिल वाले लोग बहुत ईमानदार होते हैं। आदर्शों पर चलने वाले होते हैं। अपने बनाए दोस्तों को तोड़ना बिल्कुल भी पसंद नहीं होता है। कान पर तिल कहता है कि आपका जीवन लंबा और सार्थक होगा। आप हमेशा दोस्तों और परिवार के साथ का आनंद लेंगे।

स्थिति 24: गाल के बीच में तिल

गाल पर तिल होने का मतलब, प्रसिद्धि और भाग्य कम उम्र में इनके जीवन में आ जाते हैं। गाल पर तिल इस बात का संकेत देता है कि ऐसे लोगों के बहुत सारे दोस्त होंगे। गाल पर तिल वाले लोग बहुत भावुक होते हैं। दाहिने गाल पर तिल होने से व्यक्ति बहुत भाग्यशाली होता है। दाहिने गाल पर तिल वाली महिलाएं आकर्षक होने के साथ बहुत ही धनवान भी मानी जाती हैं। इन्हे अपने बुढ़ापे को सुरक्षित करने के लिए करने की सलाह दी जाती है क्योंकि इन लोगों का बुढ़ापे में आगे बढ़ने पर जीवन कठिन हो जाता है।

स्थिति 25: गाल के नीचे वाले हिस्से पर तिल

गाल के नीचे वाले हिस्से पर तिल समृद्धि को दर्शाता है। ये भाग्यशाली होते हैं। इन्हे अति करने से सावधान रहना चाहिए इन्हे व्यसन से बच कर रहना चाहिए। ये लोग लम्बा जीते है। और बुढ़ापे में इन्हे धन को लेकर सावधान रहने की आवश्यकता है।

Mole on Body । शरीर पर पाए जाने वाले तिल का ज्योतिषीय विश्लेषण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *