Ratna

Benefits of labradorite, rainbow gemstone, लैब्राडोराइट के फायदे

Benefits of labradorite, rainbow gemstone, लैब्राडोराइट के फायदे

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइबर ऋषभ शर्मा जी ने यह सवाल हमसे पूछा कि मोरपंखी, लैब्राडोराइट या इंद्रधनुष रत्न के लाभ क्या है। हम धन्यवाद देना चाहेंगे ऋषभ जी का जिन्होंने इस लेख को लिखने के लिए हमें प्रेरित किया।

लैब्राडोराइट एक सुंदर और रहस्यमय पत्थर है जो अपने इंद्रधनुषी रंगों और अद्वितीय गुणों के लिए जाना जाता है। यह कैनेडा के एक प्रान्त लैब्राडोर में पाया गया था। इसलिए अंग्रेजी में इसे लैब्राडोराइट कहते हैं। हिंदी में इसे मोरपंखी रत्न या इन्द्रधनुष कहा जाता है। यह देखने में मोरपंख को आसमान में फैला दो ऐसा लगता है। इंद्रधनुष वास्तव में एक प्राकृतिक पत्थर है, यह शुक्र का रत्न भी कहा जाता है। यह शुक्र रत्न ओपल की तरह प्रकाश को रिफ्लेक्ट करता है जिसे अंग्रेजी में ‘फायर’ भी कहते हैं। यह चमक रेशम-सी चिकनी और मुलायम होती है। अत: रेशमी इसे चमक कहते हैं।इसी कारण से इसे कई ज्योतिषी ओपल जैसा, और कई उससे भी बेहतर मानते हैं। यह कनाडा, फ़िनलैंड, मेडागास्कर, नॉर्वे, रूस और संयुक्त राज्य अमेरिका सहित दुनिया भर के विभिन्न स्थानों में पाया जाता है।

How to improve your Aura, रत्नो से अपना औरा कैसे मजबूत करें

लैब्राडोराइट को “अग्नि पत्थर” कहा था और बीमारियों को ठीक करने में मदद के लिए पाउडर के रूप का उपयोग किया था। एक कहानी के अनुसार, एक योद्धा ने लाइट्स को चट्टानों में फंसा हुआ देखा और उन लाइट्स को मुक्त करने के लिए अपने भाले से उन पर वार किया। तब इस पत्थर का एक टुकड़ा गिरा जिसे वह अपने साथ ले आया।
पत्थर का वर्णन पहली बार अठारहवीं शताब्दी के अंत में मिलता है। हालाँकि, लैब्राडोराइट केवल कनाडा तक ही सीमित नहीं है, यह मैक्सिको, रूस और फ़िनलैंड में भी पाया जा सकता है। लैब्राडोराइट गहनों में उपयोग के लिए अत्यधिक मांग वाला पत्थर रहा है। आभूषण अनुप्रयोगों के अलावा, लैब्राडोराइट का उपयोग कांच, सड़क निर्माण और सिरेमिक निर्माण के उत्पादन में किया गया है।

लैब्राडोराइट के लाभ

इसे पहनने से एक गजब का स्पन्दन (vibrations) अनुभव होता है। ऐसे जैसे कि कोई छुपी हुई शक्ति जागृत हो गई हो। कुछ को मन शान्त होता लगता है। कुछ को अध्यात्म की राह में, और ध्यान में मन केंद्रित करने में सहायता मिलती है। इसे मासिक-धर्म से सम्बंधित समस्याओं, फेफड़ों, रक्त-चाप नियंत्रण, पाचनशक्ति में सुधार बार-२ होने वाले सर्दी-जुकाम और अन्य कई तकलीफों में लाभदायक माना जाता है।

माना जाता है कि लैब्राडोराइट नकारात्मक ऊर्जाओं जैसे ऊपरी बाधा और मानसिक हमलों जैसे तंत्र से सुरक्षा प्रदान करता है। यह आंतरिक शक्ति और दृढ़ता को बढ़ावा देता है। इसे आध्यात्मिकता में रूचि रखने वाले पहनते हैं ये उनके लिए किसी वरदान से कम नहीं। यह अंतर्ज्ञान और मानसिक क्षमताओं को बढ़ाने के लिए जाना जाता है। यह चक्रों को संतुलित और संरेखित करने में मदद करता है, सद्भाव और कल्याण की भावना को बढ़ावा देता है। यह चक्रों को संतुलित और सम्यक यानि अलाइन करने में मदद करता है, इसे पहनने वाले के मन में सद्भाव और कल्याण की भावना बनी है। कहा जाता है कि लैब्राडोराइट रचनात्मकता और कल्पना को उत्तेजित करता है, जिससे यह कलाकारों और लेखकों के लिए एक महान पत्थर बन जाता है।

लैब्राडोराइट का सबसे प्रमुख लाभ

इसे आध्यात्मिक रत्न कहा जाता है। यह आपके औरा को प्रोटेक्ट करता है। यह विशुद्धि चक्र आज्ञा चक्र और सहस्त्रार चक्र को उत्तेजित करता है। यह जल तत्त्व का रत्न है। यह आपके औरा को मजबूत करता है। यह और रक्षक कहा जाता है।

वैज्ञानिक औरा को ह्यूमन एनर्जी फील्ड कहते हैं। आध्यात्मिक लोग इसे औरा या आभामंडल कहते हैं। यह आंखों से देखना थोड़ा मुश्किल होता है लेकिन किर्लियन फोटोग्राफी से किसी का भी औरा देखा जा सकता है। औरा हमारे मेंटल फिजिकल और इमोशनल कंडीशन को दर्शाता है। आकर्षण का विज्ञान क्या कहता है आपकी औरा जितनी पावरफुल होगी आप उतने ही स्वस्थ होंगे और लोगों को अपनी तरफ आकर्षित कर पाएंगे। आप दुखी और निराश होते हैं तो आपका औरा घट जाता है और जब आप खुश व ऊर्जा से भरे होते हैं तो आपका औरा बड़ा हो जाता है।

यह रत्न आपकी आभा (Aura ) शक्ति को बढ़ाने के लिए उत्तम है। यह मानसिक और भावनात्मक शक्तियों को बढाकर आत्मा से जुड़ने में मदद करता है। लोगों को समझने की शक्ति को बढ़ा देता है।

इस रत्न को कौन पहन सकता है

वैसे तो इस रत्न को कोई भी पहन सकता है जो पहले बताये गए लक्षण है उसके आधार पर लेकिन ज्योतिष की बात करे तो इसे वृषभ, मिथुन, कन्या, तुला, मकर और कुम्भ लग्न वालों को अपना शुक्र मजबूत करने के लिए पहन सकते हैं। ज्योतिष के अनुसार यह शुक्र ग्रह से सम्बंधित है। इसे प्यार में सफलता, वैवाहिक जीवन में आनन्द, भौतिक सुख सुविधाओं, और सांसारिक सुखों के लिए पहन सकते हैं। अंक ज्योतिष के अनुसार इसे 6, 15 और 24 तारीख में जन्मे लोग पहने तो उन्हें बहुत लाभ देगा।

लैब्राडोराइट रत्न कई शारीरिक और मानसिक लाभ प्रदान करता है। इस रत्न को धारण करने से कुछ लोगों को शांति और स्थिरता महसूस होती है, जबकि किसी को यह रत्न नजर दोष से बचाने में मदद करता है। इसके अलावा, इस रत्न को धारण करने से विचारशक्ति और संवेदनशीलता में भी सुधार हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *