Ratna

Blue topaz, ब्लू टोपाज

Blue topaz, ब्लू टोपाज

प्रेम संबंधों के लिए ब्लू टोपाज रत्न बहुत शुभ माना जाता है।
कहते हैं कि ब्लू टोपाज रत्न धारण करने से विवाह में आ रही बाधाएँ दूर होती हैं। जिन लोगों को सच्चे प्रेम की चाहत है उनके लिए भी ब्लू टोपाज रत्न पहनना शुभ माना जाता है। साथ ही यदि आपका वैवाहिक जीवन थोड़ी कठिनाइयों में है तो ब्लू टॉपज़ आपकी मदद कर सकता है। ब्लू टोपाज़ क्या होता है? इसके क्या फायदे हैं? और इसे कब पहनना चाहिए? यहाँ हाँ यही जानेंगे।

उसकी कुंडली में मौजूद ग्रह दशाओं को बेहतर बनाने का काम रत्न करते हैं। कुछ रत्न ऐसे भी है जिन्हे पहनने के लिए कुंडली देखने की जरुरत नहीं। समस्या के अनुसार उन्हें धारण किया जा सकता है। जैसे किडनी की प्रोबलम है तो किडनी स्टोन पहने, पाईल्स हो गई है तो माहे मरियम पहने, आत्मविश्वास और बल चाहिए तो टाइगर स्टोन पहने और प्यार चाहिए तो ब्लू टोपाज़ पहने।

ब्लू टोपाज क्या है
यह एक सिलिकेट नाम का खनिज (mineral) होता है। जो अलग अलग रंगों में पाया जाता है। जैसे येल्लो, ग्रीन , वाइट और नीले रंग में पाया जाता है। कई बार लोग ब्लू टोपाज को नीली समझ लेते हैं, पर नीली एक अलग पत्थर है।

यह क्या काम करता है।
सामान्यतः टोपाज गुरु को बृहस्पति का रत्न माना जाता है। इस रत्न को पहनने से गुरु की कृपा प्राप्त होती है। टोपाज ज्यादातर पीले रंग का होता है जिसे हिंदी में सुनहला कहते हैं। आसमानी रंग का ब्लू टोपाज देखने में बहुत खूबसूरत लगता है और इसे पहनने से व्यक्ति को अनेक फायदे होते हैं। कई विद्वानों का मानना है की यह शुक्र, गुरु और शनि तीनो की शक्ति रखता है।

सुनहला रत्न के फायदे, पहचान व धारण करने की विधि,

इस रत्न को पहनने से मन शांत रहता है और अनिद्रा, तनाव और डिप्रेशन जैसी समस्याएं भी दूर होती हैं। यह रत्न प्रेम संबंधों के लिए भी बहुत शुभ माना जाता है।
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार जिन लोगों की शादी नहीं हो रही है या नौकरी में समस्याएं आती हैं तो उन्हें ब्लू टोपाज पहनने की सलाह दी जाती है। ब्लू टोपाज व्यक्ति को रंक से राजा बना सकता है। इसे धारण करने से व्यक्ति को समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा मिलती है। ऐसे लोगों के पास खूब धन भी होता है।

प्रेम संबंधों के लिए ब्लू टोपाज रत्न बहुत शुभ माना जाता है। माना जाता है कि ब्लू टोपाज रत्न धारण करने से विवाह में आ रही बाधाएँ दूर होती हैं। जिन लोगों को सच्चे प्रेम की चाहत है उनके लिए भी ब्लू टोपाज रत्न पहनना शुभ माना जाता है। जो लोग हर समय थका हुआ और सुस्त महसूस करते हैं, उनके लिए ब्लू टोपाज रत्न धारण करना लाभकारी होता है। इसे पहनने से शरीर में ऊर्जा का संचार होता है। जिन लोगों को गुस्सा ज़्यादा आता है उनके लिए भी ब्लू टोपाज रत्न धारण करना फायदेमंद माना जाता है। माना जाता है कि ब्लू टोपाज रत्न धारण करने से क्रोध शांत होता है। इस रत्न को धारण करने से मन में प्रेम और स्नेह का भाव उतपन्न होता है।

कई बीमारियों में ब्लू टोपाज रत्न धारण करना बहुत फायदेमंद माना जाता है। अस्थमा, तनाव और डिप्रेशन जैसी बीमारियों में टोपाज रत्न पहनना बहुत शुभ माना जाता है। इसे पहनने से डर, चिंता और भय दूर होता है। माना जाता है कि ब्लू टोपाज पहनने से सगे-संबंधियों के साथ संबंध मजबूत होते हैं। इस रत्न को धारण करने से परिवार में लड़ाई-झगड़े कम होते हैं।

ब्लू टोपाज रत्न धारण करने से व्यक्ति को सफलता हासिल होती है। माना जाता है कि इसे पहनने से व्यक्ति को नए अवसरों की प्राप्ति होती है। इस रत्न को धारण करने से व्यक्ति के सामने सफलता के नए रास्ते खुलते चले जाते हैं।

कुछ लोगों के अनुभव के अनुसर ब्लू टोपाज पहनने से व्यक्ति की कुंडली भी जाग्रत होने लगती है। व्यक्ति में आध्यात्मिकता की वृद्धि होने लगती है। इससे व्यक्ति की समझ बढ़ती है। उसे होने वाली घटनाओं का पूर्वाभास होने लगता है।

दोस्तों
मैं आपको अपना अनुभव बताता हूँ लगभग ३ साल पहले मेरे पास एक लड़का आया था उसका किसी के साथ प्रसंग चल रहा था। लड़का तो इस रिश्ते को लेकर गंभीर था पर लड़की शायद अपने सच्चे प्यार को पहचान नहीं पा रही थी। लड़के ने अपनी कुंडली दिखाई मैंने उसे रेड तारा मंत्र की सलाह दी उसने कुछ समय तक इसका जाप किया सम्बन्ध में कुछ सुधार तो आया पर अभी भी जो चाहिए था नहीं हो पा रहा था। कुछ समय बाद वह फिर आया मैंने उससे पूछा की रेड तारा मन्त्र का जाप करते हो उसने बताया की वह बिजी होने के कारण जप नहीं पा रहा था। तब मैंने उसे ब्लू टोपाज की सलाह दी।
कुछ दिन बाद वह आया और उसने कहा “मुझे नहीं पता क्या काम कर रहा है लकिन जबसे आपने ये रत्न धारण करवाया है मैं नियमित रेड तारा मंत्र का जाप कर रहा हूँ। पहले मेरा मन शांत नहीं रहता था पर अब मैं शांत और ऊर्जावान महसूस करता हूँ। उसने लड़की का नाम लेते हुए कहा की अब उसे मैं ज्याद अट्रैक्टिव लगता हूँ।

अगर आप मैनेजमेंट की भाषा में कहे तो ब्लू टोपाज और रेड तारा मंत्र का डड्ली कॉम्बिनेशन आपके प्यार को आपकी तरफ आकर्षित करता है। आपमें आकर्षण शक्ति बढ़ जाती है। हर कोई आपकी तरफ आकर्षित होने लगता है।
मैं उन माताओ बहनो को इसे पहने की सलाह देता हु जो कहती हैं की उनका पति उनको सम्मान व समय नहीं देता।

ब्लू टोपाज कैसे धारण करें
इसे धारण करने से पहले अपनी तसल्ली के लिए किसी ज्योत्षी को अपनी कुंडली दिखा लेनी चाहिए। वैसे इसे कोई भी धारण कर सकता है पर यदि कुंडली में शुक्र और गुरु दोनों नीच के हो तो एक बार सलाह जरूर ले। यानि गुरु मकर राशि में और शुक्र कन्या राशि में हो तो।

कब और कैसे धारण करें।
इसे सुबह 6 से 7 के बीच में शुक्रवार या बृहस्पतिवार को धारण किया जा सकता है। इसे धारण करने के लिए किसी मंत्र की आवश्यकता नहीं होती पर इसके प्रभाव को बढ़ने के लिए रेड तारा मंत्र ॐ तारे तम सोहा का 108 बार जप कर सकते हैं। फिर इसे मध्यमा यानि बीच वली ऊँगली में या इसका पेंडंट गले में धारण करें।

One thought on “Blue topaz, ब्लू टोपाज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *